घाटशिला, जुलाई 19 -- बहरागोड़ा।पंचायत उन्नति सूचकांक में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू को रांची में पंचायती राज विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। उनके घर वापस आने के बाद शनिवार को चौक चौराहे में मुखिया को माला पहनाकर स्वागत किया गया। शनिवार को भूतिया पंचायत के बनियाकुंदर गांव में और मानुषमुड़िया गांव के ग्राम प्रधान प्रधान मांडी के अध्यक्षता में राम मुर्मू को गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर लोगों के बिच मिठाई बांटी गई। सम्मान मिलने के बाद मुखिया राम मुर्मू ने बताया कि यह पुरस्कार मेरे पंचायत की जनता की जीत है इसकी सारी श्रेय पंचायत वासियों को जाती है। उनके सहयोग और विश्वास ने मुझे लगातार जनहित में कार्य करने की प्रेरणा दी है। यह सम्मान मुझे और अधिक निष्ठा से काम करने का संकल्प देता है। इस मौके पर सुकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.