लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। वह वर्ष 2018 में दर्ज मानहानि मामले में पेशी के लिए सुलतानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में उपस्थित होने आए हैं। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका समर्थन जताया। एयरपोर्ट पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। एयरपोर्ट से राहुल गांधी का काफिला सड़क मार्ग से सुलतानपुर के लिए रवाना हुआ। उनका काफिला मोहनलालगंज और रायबरेली होते हुए सुलतानपुर पहुंचेगा। रास्ते में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना जताई जा रही है। मामला केंद्रीय गृह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.