वाराणसी, जनवरी 12 -- वाराणसी, संवाददाता। सिविल जज जूनियर डिविजन (सप्तम) जयति की कोर्ट में सोमवार को मानहानि के मामले में रामपुर के सीएमओ समेत चार डाक्टरों के खिलाफ दाखिल परिवाद पर सुनवाई हुई। दो डाक्टरों प्रदीप कुमार सिंह और प्रवीण वर्मा ने उपस्थित होकर बतौर गवाह बयान दर्ज कराया। अगली सुनवाई 17 जनवरी को होगी। सारनाथ निवासी वायस आफ आयुर्वेद के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार राय की ओर से दाखिल परिवाद में रामपुर की सीएमओ डॉ. दीपा सिंह समेत चार डॉक्टरों को मामले में पार्टी बनाया गया हैं। कहा गया है कि रामपुर की सीएमओ ने बिना क्षेत्राधिकार के वायस आफ आयुर्वेद के सदस्य डॉ. आफाक और डॉ. नाजरीन की जांच के लिए टीम बनाई थी। संगठन ने इसे रोकने को पत्र भेजा लेकिन मनमाने तरीके से जांच रिपोर्ट जारी कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...