नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आपराधिक मानहानि मामले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के दो अन्य नेताओं को दी गई अंतरिम राहत को बरकरार रखते हुए निचली अदालत में निजी पेशी से छूट को जारी रखा है। केंद्रीय मंत्री चौहान और भाजपा के अन्य नेताओं के खिलाफ कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा की शिकायत पर आपराधिक मानहानि का मामला चल रहा है। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और राजेश बिंदल की पीठ ने मामले की सुनवाई 26 मार्च तक स्थगित करते हुए कहा कि चौहान एवं अन्य को दी गई अंतरिम राहत अगले आदेश तक बहाल रहेगी। सुप्रीम कोर्ट मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 25 अक्टूबर के उस आदेश के खिलाफ केंद्रीय चौहान और अन्य की अपीलों पर सुनवाई कर रही है, जिसमें उनके खिलाफ लंबित मानहानि मामले को रद्द करने से इनकार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.