गढ़वा, दिसम्बर 20 -- कांडी। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में 26वें मानस महायज्ञ के विराट आयोजन को लेकर रविवार को 11 बजे दिन में एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है। मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानस महायज्ञ के 26वें अधिवेशन की तैयारी को लेकर आवश्यक बैठक की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नरेश प्रसाद सिंह करेंगे। मौके पर समिति के सभी कोटि के सदस्यों विशिष्ट स्थाई सदस्य, स्थाई सदस्य व सामान्य सदस्यों के साथ-साथ श्रद्धालु सज्जनों व माता बहनों को भी बैठक में भाग लेना अनिवार्य बताया गया है। अधिक से अधिक संख्या में बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...