गढ़वा, फरवरी 10 -- कांडी। सतबहिनी झरना तीर्थ में मानस महायज्ञ के आयोजन को लेकर 12 फरवरी को एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है। बैठक में समिति के सभी कोटि के सदस्यों व आमजनों को आमंत्रित किया गया है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में मानस महायज्ञ की रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। इस यज्ञ को लेकर 13 फरवरी को सतबहिनी से विराट कलश यात्रा निकाली जाएगी। उस दौरान हजारों की संख्या में निराहार व्रती कलशयात्री वाहनों पर सवार होकर यात्रा करेंगे। विराट कलश यात्रा के सफल आयोजन व यज्ञ से संबंधित अन्यान्य विषयों को लेकर 12 फरवरी को एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है। यह बैठक मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के कार्यालय प्रांगण में होगी। यह जानकारी समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.