गिरडीह, फरवरी 20 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के प्रखंड के राम-जानकी चिंतामणी मंदिर गादीधाम में गुरुवार को अष्ट प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसके साथ नौ दिवसीय श्रीराम चरित मानस नवाह परायण महायज्ञ का 62वां महाधिवेशन का शुभारंभ किया गया। महायज्ञ कमेटी के सदस्य एवं मंदिर के मुख्य पुजारी शालिग्राम दास ने बताया कि अयोध्या के श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के नेतृत्व में मानस महायज्ञ के 62 वां महाधिवेशन प्रारम्भ किया गया है। जिसमें पुजारियों द्वारा प्रतिदिन राम चरित मानस काव्य का नवाह परायण पाठ एवं रात्रि में अयोध्या धाम से श्री हनुमान दास जी महाराज के द्वारा संगीतमय राम कथा श्रवण करवाया जाएगा। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष रघुनन्दन कुमार, उपाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा, कौशल किशोर दास समेत धपरु प्रस...