धनबाद, अप्रैल 13 -- धनबाद मानस प्रचार समिति की ओर से आयोजित 53वें मानस महाधिवेशन के दूसरे दिन मानस जी के नवाह पाठ देवी प्रसाद पांडेय ने की। राम जन्म हुआ। पाठ के बाद सोहर गाया गया। यजमान उज्ज्वल वर्मा, मनिका कीर्ति वर्मा, शिव प्रसन्न प्रसाद, रुक्मिणी देवी शामिल हुए। संध्या में श्रीराम कथा में आचार्य संतोष द्विवेदी ने रामजन्म एवं श्रीराम के रामत्व में आने का अपना अनुसंधान सुनाया। ताड़का वध, अहिल्या जी का उद्धार एवं जनकपुर की ओर प्रस्थान के दौरान ही राम ने अपने रामत्व का दर्शन कराया। आयोजन में समिति के निरंजन सिंह, विनोद दुबे, निशांत नारायण, राहुल कुमार, नरेश यादव, प्रभाकर ओझा, सुशील सिंह, मनोज झा, विजय रजक, उमेश सिंह सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.