वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी। मारवाड़ी सेवा संघ में मानसपीठ मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मानस पीठ तीर्थ उत्सव सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में मध्यप्रदेश मैहर के स्वामी रामललाचार्य ने कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम चरित मानस सिर्फ एक ग्रंथ नहीं बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन चरित्र है। इसका मनन करने से जीवन में रामराज अवश्य आता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील करते हुए कहा कि वह मानस का कम से कम एक बार पाठ अवश्य करें। मंगलवार की कथा में पद्मभूषण और श्रीकाशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी, प्रो. किशोर त्रिपाठी, बीएचयू के प्रो. रमाकांत पांडेय, स्वामी बृजेशनंद सहित काशी के संत महंत उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...