संतकबीरनगर, जून 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में मानसून सक्रिय हो गया है। रविवार की देर रात से लेकर सुबह तक बारिश होती रही। बारिश के चलते तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं जिन किसानों की बेरन तैयार हो गई है उन्होंने बारिश का पानी मिलने के बाद रोपाई शुरू कर दी है। इस प्रकार का मौसम धान की खेती के लिए मुफीद माना जाता है। वहीं बारिश होने से शहर की गलियों में कीचड़ ही कीचड़ नजर आया। कई गलियों में आना जाना दुष्कर हो गया है। जिले में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। रविवार की देर रात लगभग दो बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। कभी तेज तो कभी धीमी गति से बारिश होती रही। इसके चलते गलियों व सड़कों के किनारे जलभराव व कीचड़ फैल गया। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भोर में व सुबह के समय बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.