संतकबीरनगर, जून 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मानसून सक्रिय हो गया है। देर रात से लेकर सुबह तक बारिश होती रही। बारिश के चलते तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। किसानों ने बारिश का पानी मिलने के बाद रोपाई शुरू कर दी है। जिले में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। रविवार की देर रात लगभग दो बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। कभी तेज तो कभी धीमी गति से बारिश होती रही। इसके चलते गलियों व सड़कों के किनारे जलभराव व कीचड़ फैल गया। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भोर में व सुबह के समय बारिश होने से मार्निंग वाक पर निकलने वाले लोग निकल नहीं पाए। सुबह के जरूरी काम देर से हुए। सुबह के समय काम पर जाने वाले लोग बारिश के बीच निकलने से काफी दिक्कतें हुईं। लगभग साढ़े नौ बजे के बाद बारिश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.