बोकारो, मई 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मानसून में नगर निगम चास क्षेत्र में जल जमाव की समस्या नहीं हो इसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। उपायुक्त के निर्देश पर नगर निगम चास द्वारा गुरुवार को सिंगारी जोरिया का सफाई अभियान चलाकर सफाई की गयी। शहर के विभिन्न नालों की साफ-सफाई का काम तेजी से समाप्त करने के लिए नगर निगम चास की ओर से कार्य जारी है। बारिश में शहरवासियों को होने वाली समस्याओं के निजात के लिए शहर के विभिन्न बड़े नालों, जोड़िया से जमी गंदगी को निकाला जा रहा है। ताकि विभिन्न वार्डों में जलजमाव ना हो और बारिश के पानी की निकासी सुगमता के साथ हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.