देहरादून, मई 22 -- नगर आयुक्त नमामी बसंल ने गुरुवार को कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन और नालों की सफाई का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने मानसून से पहले नालों की सफाई का काम हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। कारगी स्थित पुराने ट्रांसफर स्टेशन पर कंपनी ने बताया कि 10,000 मीट्रिक टन कूड़े को हटाया जा चुका है, जिस पर नगर आयुक्त ने सनलाइट वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी को निर्देशित किया कि शेष बचे 500 से 600 मीट्रिक टन कूड़े को तुरंत हटाया जाए। साथ ही उन्होंने कंपनी को ट्रांसफर स्टेशन क्षेत्र की चारदीवारी और सौंदर्यीकरण करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद नवनिर्मित मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने सुपरवाइजरों को उपलब्ध कम्पैक्टरों का उपयोग करने को कहा। प्लांट प्रभारी को ट्रांसफर स्टेशन को स्वच्छ एवं क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए गए। नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.