अमरोहा, जून 14 -- मानसून जल्द आने की आहट के बीच किसान खरीफ सीजन की फसलों की तैयारी में जुट गए हैं। मौसम विभाग ने मानसून के समय पर आने की संभावना जताई है। किसानों ने धान की नर्सरी तैयार करना शुरू कर दिया है। जिले में 26 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर इस बार धान की रोपाई की जाएगी। 25 जून के बाद धान की रोपाई का कार्य शुरू होगा। जिले में करीब 3000 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान की नर्सरी तैयार की जा रही है। मौसम विभाग ने 20 जून तक मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना जताई है। जिसके चलते किसान खरीफ सीजन की फसलों की तैयारी में जुट गए हैं। किसान पहले नर्सरी में धान के पौधे तैयार करेंगे। इन पौधों को बाद में मुख्य खेतों में रोपाई के लिए उपयोग किया जाएगा। किसानों का कहना है कि समय पर नर्सरी तैयार करने से फसल की पैदावार अच्छी होती है। इसलिए वह खरीफ सीजन की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.