भागलपुर, फरवरी 7 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम सभागार में शुक्रवार को महापौर डॉ. बसुंधरा लाल ने पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) और बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) द्वारा शहर में क्रियान्वित की जा रही वर्तमान और आगामी विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में हथिया नाला के कायाकल्प पर चर्चा हुई। महापौर ने हथिया नाले के पूर्णरूपेण जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शहर की जल निकासी व्यवस्था के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। महापौर ने इंटीग्रेटेड पंपिंग स्टेशन की प्रगति भी जानी। मेयर ने शहर को जलजमाव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए निर्माणाधीन नौ इंटीग्रेटेड पंपिंग स्टेशन की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की। महापौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.