देहरादून, अप्रैल 23 -- आईएसबीटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर डीएम सविन बसंल सख्त हैं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईएसबीटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मानसून से पहले समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। डीएम सविन बसंल ने निर्देश दिए कि आईएसबीटी क्षेत्र में ड्रेनेज के काम में और तेजी लाएं। इसके लिए मेन पावर, मटीरियल और मशीनरी को डबल किया जाए। उन्होंने आईएसबीटी क्षेत्र में ट्रैफिक कंट्रोल को निर्देश दिए हैं। कुछ दिन पूर्व ही डीएम ने बुलेट से इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद से यहां ड्रेनेज के काम ने रफ्तार पकड़ी है। आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम और नाले की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। डीएम ने नदी, नालों और नालियों की सफाई के लिए 15 मई की डेटलाइन दी है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.