पूर्णिया, जून 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मानसून आने के बाद से रूठा ही है। अब चार जून तक गंभीर मानसूनी वर्षा नहीं होगी बल्कि हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं जिससे किसानों के चेहरे पीले पड़ने लगे हैं क्योंकि जब तक गंभीर वर्षा नहीं होगी तब तक धान की रोपनी संभव नहीं है। हालांकि कुछ समृद्ध किसान अपने स्तर से खेतों की पटवन कर रोपनी कर रहे हैं। अगर मौसम का यही हाल रहा तो शत प्रतिशत धान का आच्छादन नहीं हो पाएगा। इधर पूर्णिया में रविवार को दिन भर का मौसम काफी उमस भरा रहा। दिन भर आसमान में धूप छांव का खेल चलता रहा। दोपहर में अचानक काले काले बादल छा गए लेकिन शहर में कहीं वर्षा नहीं हुई। इस प्रकार रविवार का मौसम काफी कष्टदायक रहा। रविवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.