नई दिल्ली, जनवरी 28 -- -पीडब्ल्यूडी इसके लिए आइटीओ पंप हाउस के पास भूमिगत जलाशय बनाकर करेगा समाधान नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अगले मानसून में यमुना का जलस्तर बढ़ने पर आईटीओ पर आईपी फ्लाईओवर के आसपास जलभराव नहीं होगा। इस समस्या के निदान के लिए आईटीओ पंप हाउस में 16 लाख लीटर पानी की क्षमता का भूमिगत जलाशय बनाया जाएगा। मानसून में यमुना का जलस्तर बढ़ने पर ड्रेन बंद होने की सूरत में इसका उपयोग होगा। उस वक्त क्षेत्र के पानी को भूमिगत जलाशय में एकत्र किया जाएगा। ड्रेन खुलने पर उसके माध्यम से इस पानी को यमुना नदी में छोड़ दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मानसून के दौरान अत्यधिक बारिश होने पर यमुना का जलस्तर बढ़ने पर ड्रेन 12ए को बंद कर दिया जाता है। इस कारण आईटीओ स्थित स्कूल आफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग के आसपास की सड़क औ...