मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आंधी-पानी से जिले में शुक्रवार दोपहर तक बिजली संकट रहा। शहर के अहियापुर, ब्रह्मपुरा, पताही, भगवानपुर, गोबरसही के अलावा रोहुआ, मुहशरी, कुढ़नी, मड़वन, कांटी, मोतीपुर, साहेबगंज, कटरा और औराई इलाके में आपूर्ति ठप रही। शहरी इलाकों में सुबह नौ बजे के बाद तो 70 प्रतिशत ग्रामीण इलाकों में दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई। वहीं, 30 प्रतिशत इलाकों शाम चार बजे के बाद आपूर्ति चालू हुई। ब्रह्मपुरा नाका चौक के सत्येंद्र कुमार, रौशन कुमार, लक्ष्मी चौक के प्रमोद कुमार, भगवानपुर के सौरभ श्रीवास्तव, सूरज कुमार, रामदयालु के राजेश कुमार, सुनील कुमार सिंह आदि ने बताया कि सुबह करीब चार बजे आंधी व बारिश के कारण बिजली कट गई। पहले तो ट्रिपिंग हुआ, फिर लाइट चली गई। हवा कम होने के बाद भी बिजली नहीं आयी। सुबह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.