पूर्णिया, सितम्बर 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अब लौट रहा मानसून कमजोर पड़ गया है और वर्षा अब नाम मात्र होगी। पूर्वानुमान इंडेक्स में ऐसा ही इशारा किया गया है। हालांकि ऐसा भी नहीं की वर्षा साफ समाप्त हो जाएगी। वर्षा धीरे-धीरे समाप्त होगी। मौसम विभाग का यह रुख दुर्गा पूजा के श्रद्धालुओं के लिए सुकून दायक होगा। इस बीच पूर्णिया में शनिवार को हल्की बूंदाबांदी हुई जिसका परिमाण 4 मिलीमीटर बताया गया। सुबह से ही आद्रता बढ़ जाने के कारण वातावरण उमस भरा महसूस किया गया। शनिवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि सुबह की आद्रता 86 प्रतिशत और शाम की आद्रता 79 प्रतिशत रही। -पूर्णिया में 21 सितंबर का मौसम:- -पूर्णिया में 21 सितंबर को मौसम बारिश वाला रहेगा। तूफान और गरज ...