प्रयागराज, जून 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। पिछले पंद्रह दिनों से अधिक समय से भीषण गर्मी झेल रहे शहरवासियों को राहत मिली है। गुरुवार रात मानसून ने प्रयागराज में दस्तक दे दी और एक घंटे तक मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई। जिसका असर शुक्रवार को दिखाई दिया। जब न्यूनतम तापमान में सामान्य दिनों की तुलना में 3.8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और मौसम सुहाना बना रहा। मानसून सक्रिय होने से 26 जून तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने बीस से 24 जून तक भारी बारिश और गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। 25 और 26 जून को आसमान में बदरी छाई रहेगी लेकिन तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के के. बनर्जी वातावरण एवं समुद्र विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र...