मोतिहारी, जून 30 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मानसून दगा दे रहा है। इससे बारिश न के बराबर हुई है। जबकि इस माह में अच्छी बारिश की दरकार होती है । लिहाजा जिले में धान रोपनी की रफ्तार धीमी है। किसानों के द्वारा नर्सरी में अगात धान का बिचड़ा तैयार किया गया है। किसान आसमान की ओर बारिश के लिए टकटकी लगाए हैं। मानसून भी आ चुका है। लेकिन औसत वर्षापात की तुलना में करीब 64 प्रतिशत बारिश कम हुई है। क्योंकि जिले में धान की खेती की बारिश पर निर्भरता अधिक है। इससे जिले में करीब 5 प्रतिशत ही धान की रोपनी हुई है। जबकि कृषि विभाग के अनुसार जिले में 1.83 लाख हेक्टेयर में धान आच्छादन का लक्ष्य है। किसान निजी सिंचाई व्यवस्था के भरोसे धान रोपनी के लिए मशक्कत कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.