लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- डीसीएम ग्रुप अजबापुर चीनी मिल ने अगस्त माह में मानसून गन्ना बोआई अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ मैगलगंज रीजन के ग्राम बेहड़ा जोरावर से किया गया। मानसून गन्ना बोआई अभियान कार्यक्रम के तहत प्रगतिशील किसान विनोद कुमार यादव के प्लाट में अगेती गन्ना प्रजाति 0118 की बुवाई की गई। बोआई का शुभारंभ चीनी मिल के गन्ना विभाग प्रमुख डॉ. हरेंद्र कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। इस अवसर पर चीनी मिल के अधिकारियों और गन्ना विकास समिति के सचिव ने किसानों को मानसून गन्ना बुवाई के लाभों की जानकारी दी। साथ ही किसानों को ट्रेंच विधि जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि इस विधि से न केवल पैदावार में वृद्धि होती है, बल्कि फसल की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। इस मौके पर गन्ना समिति सचिव नंदल...