संतकबीरनगर, अक्टूबर 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले से मानसून की विदाई हो चुकी है। अब बारिश की कल्पना करना भी बेमानी होगा। वेस्टर्न डिस्टर्वेंस के लक्षण भी नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में किसी प्रकार की बारिश होने की संभावना नहीं है। इस बीच धीमी गति से चल रही पछुआ हवाओं की वजह से ठंडक बढ़ती जा रही है। शाम होते ही ठंडक का सिलसिला बढ़ जा रहा है और भोर तक और ठंडक बढ़ जा रही है। पिछले एक सप्ताह के दौरान वातावरण में तेजी से बदलाव आ रहा है। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। किसानों को उम्मीद थी कि कम से कम जाते हुए मानसून एक बार जिले को तर-ब-तर कर दे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यही समय मानूसन के विदाई का समय माना जाता है। बारिश नहीं हुई और मानसून चुपके से वापस निकल गया। अब किसान का पूरा जोर पिछैती धान की फसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.