मुंगेर, जुलाई 22 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। खड़गपुर अनुमंडल में मानसून की सक्रियता से किसानों को राहत मिली है। बारिश ने खेतों को तर कर दिया है। इससे धान की रोपाई तेजी से शुरू हो गई है। किसान युद्ध स्तर पर रोपाई में जुटे हैं। सुबह होते ही गांवों में हलचल शुरू हो जाती है। किसान और खेतिहर मजदूर अपने औजार लेकर खेतों की ओर निकल पड़ते हैं। गीली मिट्टी और खेतों में भरे पानी के बीच किसान पूरे उत्साह से धान रोपाई का काम कर रहे हैं। खेतों में सुबह से शाम तक किसानों की टोलियां काम करती दिखाई दे रही हैं। महिलाएं, पुरुष और युवा सभी इस काम में जुटे हैं। हरियाली और लोगों की चहल-पहल से गांवों में रौनक लौट आई है। धान की खेती मानसून पर निर्भर होने के नाते पिछले कुछ समय से हो रहे बारिश से किसान खुश दिख रहे हैं। लेकिन पिछले दो दिनों से हुई बारिश ने किस...