जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- जमशेदपुर। कोल्हान में मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से आसमान पूरी तरह से साफ हो जाएगा और रविवार से प्रदेश में मानसून की विदाई की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। इससे पहले आज कुछ इलाकों में आंशिक बादल और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून काफी कमजोर रहा है। धनबाद, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, दुमका, गुमला और रांची जैसे जिलों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई। वहीं, आने वाले दिनों में तेज धूप और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं का असर दिखाई देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.