गोरखपुर, सितम्बर 27 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। आसमान में बादल मौजूद जरूर हैं, लेकिन बरस नहीं रहे हैं। इस बीच सूरज का तेवर तल्ख हो गया है। पारा चढ़ रहा है और गर्मी-उमस में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया। इस महीनें में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर तल्ख हो गए। पूरवा हवा की रफ्तार कम होने से गर्मी और उमस में इजाफा हुआ। बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस का उछाल हुआ है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.