उन्नाव, अगस्त 18 -- उन्नाव। चार दिनों से मानसूनी बारिश की रफ्तार लगभग थम सी गई है। कहीं कहीं बादलों की आवाजाही को छोड़ दें तो जिले में मौसम विभाग की ओर से 21 अगस्त तक कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। मानसून की सक्रियता में कमी की वजह से जिले के हर एक इलाक़ो में 21 अगस्त तक अच्छी बारिश की संभावना न के बराबर है। इधर कुछ दिनों तक हुई लगातार बारिश से मौसम सुहाना रहा लेकिन अब चिलचिलाती धूप से उमस भरी गर्मी ने दोबारा सिर उठाया है। हवा में मौजूद नमी और तापमान में बढ़त से हीट इंडेक्स बढ़ रहा है। इससे चिपचिपी और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। तेज धूप होने से दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिन का तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम पारा 26 पर रहा। आद्रता 60 फ़ीसदी दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.