बुलंदशहर, जुलाई 6 -- मानसून की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। धूप-छांव के बीच लोग गर्मी से बेहाल हो गए हैं। गर्मी से बचाव को बारिश का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन बारिश नहीं हो पा रही है। शनिवार को दोपहर तक तेज धूप ने लोगों को झुलसा दिया। तपिश के चलते लोगों ने जलन महसूस की। इसके बाद धूप-छांव का मौसम बना रहा। इस दौरान उमस से लोग पसीना-पसीना हो गए। न्यूनतम 28 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। मौसम विभाग की मानें तो रविवार-सोमवार को 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। मानसून की दस्तक के बाद दो दिन झमाझम बारिश तो हुई। इसके बाद बादलों के छाए रहने का सिलसिला बना हुआ है। आसमान में कभी तेज धूप तो कभी बादल छाए हुए हैं। हालांकि ऐसा नहीं आसमान में बारिश के बादल लदे जरुर खड़े दिखाई दे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.