बगहा, जून 22 -- वाल्मीकिनगर। वाल्मीकि नगर क्षेत्र में इन दिनों मौसम के बेरुखी के कारण किसानों की धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। मानसुन की बेरुखी से बारिश नहीं होने के चलते किसान धान की रोपनी नहीं कर पा रहे हैं। समर्थ किसान जिनके खेत नहर के किनारे पर स्थित है, या जिनके पास बोरिंग की सुविधा है, वैसे किसान पंपिंग सेट से धान की रोपाई में जूट गए हैं। किंतु गरीब किसान जो आर्थिक रूप से मजबूत नहीं है। वैसे किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं।आसमान में उमड़-घुमड़ करते बादलों को देख कर किसानों की उम्मीद जग रही है परन्तु झमाझम बारिश का किसानों को इंतजार है ताकि धान की रोपनी पुरी हो सके। अमूमन जून महीने के दुसरे सप्ताह से किसान बारिश होने पर धान की रोपाई समाप्त कर लेते हैं। किसानों में राजेश काजी, सकलदेव महतो, त्रिलोकी महतो, गणेश महतो, केदार काजी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.