कानपुर, अगस्त 17 -- कानपुर। प्रदेश में मानसून ने पहली बार ब्रेक लिया है। अब इसके 21 या 22 अगस्त से पहले सक्रिय होने की संभावना नहीं है। ऐसे में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा रहा है। नमी का प्रतिशत भी अधिक बना हुआ है। इससे हीट इंडेक्स लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे उमस भरी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को उमस से लोग बेहाल हो गए। पिछले 13 अगस्त से मानसून में उतार-चढ़ाव बढ़ गया। तब से अब तक लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। रविवार को पारा 35.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। अगस्त में इससे पहले पारा 07 अगस्त को पारा 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। अगस्त में पारा 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। यदि नमी भी अधिक रही तो उमस बेहद परेशान कर सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम पारा 27.2 डिग्री सेल...