मधुबनी, जुलाई 8 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। जिले में मानसून कमजोर पड़ने की वजह से धान की खेती चौपट हो रही है। सात जुलाई तक सिर्फ 4 प्रतिशत ही धान की खेती हो सकी है। जबकि अन्य वर्षों में वर्तमान समय तक करीब 25 फीसदी से अधिक रोपनी हो जाती थी। जिले में बीते करीब दो सप्ताह से अच्छी बारिश नहीं हुई है। किसान त्राहिमाम में हैं। धान के बिचड़े के साथ-साथ रोपी गई धान की फसल भी बर्बाद हो चुकी है। किसानों ने बारिश के अभाव के बावजूद जैसे-तैसे धान के बिचड़े तैयार किए मगर मानसून की दगाबाजी की वजह से अब तैयार बिचड़े किसानों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। हर प्रखंड के किसान जैसे-तैसे बोरिंग, पंपसेट, नदी-नालों के पानी से खेतों की पटवन कर रहे हैं। आद्रा नक्षत्र के नहीं बरसने की वजह से किसानों के बुलंद हौसले को पस्त कर दिया। विभागीय जानकारी के मुताविक जिले में धान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.