पूर्णिया, जून 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मानसून के आते ही किसानों ने खेतों में धान रोपनी तेज कर दी है, जिन किसानों ने अब तक बिचरा नहीं लगाया उनके खेतों में तेजी से बिचरा लगना शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि इस साल अन्य साल के अपेक्षा धान की खेती ज्यादा होगी। कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि इस साल धान की खेती बंपर होने की उम्मीद है क्योंकि कृषि विभाग ने बड़ा प्लान बनाया है और पिछले साल से ज्यादा धान रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया है। कृषि विभाग के सूत्रों के अनुसार इस साल 1 लाख 10 हजार 24 हेक्टेयर में धान लगाने की योजना है। यही इस साल का लक्ष्य है। सरकारी स्तर पर 11 हजार हेक्टेयर में धान का बिचरा लगाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि पर्याप्त धान रोपनी हो सके। कृषकों के बीच अनुदान पर बीज वितरण किया जा रहा है। किसानों के बीच सबोर स्वर्ण...