देवघर, जून 18 -- देवघर, प्रतिनिधि। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी देवघर एवं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पुर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केन्द्र देवघर के मौसम वैज्ञानिक शॉओन चक्रवर्ती के अनुसार 17 जून 2025 से देवघर जिले में मानसून का प्रारंभ हो चुका है। इसके साथ ही अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि खरीफ फसल लगाने के लिए यह बारिश बहुत ही लाभदायक है। इस समय किसानों को बिचड़ा गिराकर अपने खेत की तैयारी कर लेनी चाहिए। कहा कि इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही अगले पांच दिनों के लिए हवा की गति 7 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.