कटिहार, जून 21 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में आखिरकार मानसूनी बारिश ने दस्तक दे दी है। बीते दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने न केवल भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई है, बल्कि खेतों में हरियाली की उम्मीद भी जगा दी है। गुरुवार देर रात से शुरू हुई बारिश ने किसानों को राहत की सांस दी है। धान की खेती करने वाले किसानों ने बिचड़ा गिराने की प्रक्रिया तेज कर दी है, वहीं खेतों में पारंपरिक धान रोपनी के गीत गूंजने लगे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आसमान में करीब 90 प्रतिशत बादल छाया रहा और देर रात तक 8.2 मिमी बारिश होने की संभावना है। जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 12 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पुरवा हवाओं ने वातावरण क...