खगडि़या, फरवरी 9 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले मानसी रेलवे मैदान में रविवार को आयोजित एक दिवसीय फाइनल मुकाबले में स्थानीय शहीद धन्ना माधव-प्रभुनारायण क्लब ने चौथम को एक एकतरफा मुकाबले में तीन गोल से हरा दिया। निर्धारित समयावधि में चौथम की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। हीरोज क्लब, मानसी के 32वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। फुटबॉल मैच चौथम फुटबाल क्लब, चौथम बनाम शहीद धन्ना माधव- प्रभु नारायण फुटबॉल क्लब, मानसी के बीच खैला गया। फुटबाल क्लब, चौथम पर हाफ टाइम के पहले एक गोल एवं बाद मे दो गोल कर मानसी ने तीन गोल से मुकाबला जीत लिया। फुटबॉल टीम चौथम एक भी गोल नही कर सकी। मैच का रेफरी राज्यस्तरीय झारखंड की रेफरी निशा कुमारी, सहायक रेफरी मनीष सिंह एवं श्रीति कुमारी थी। फुटबॉल मैच का उदघाटन जिला फुटबाल संघ, खगडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.