मुंगेर, फरवरी 6 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। कोसी की लाइफलाइन सहरसा-मानसी रेलखंड के दोहरीकरण(डबल लाइन) कार्य के लिए जल्द राशि स्वीकृत होगी। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योतिप्रकाश मिश्रा ने गुरुवार को यह जानकारी देते कहा कि सहरसा-मानसी रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के लिए पहली बार भेजे गए प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने वापस कर दिया था। जिसके बाद दूसरी बार तैयार किए गए प्रस्ताव में रेल दोहरीकरण कार्य के लिए राशि घटाकर 500 करोड़ रुपए करते हुए फिर से स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर दूसरी लाइन बिछाने के अलावा बदला घाट से कोपरिया के बीच कई पुलों के निर्माण किए जाएंगे।डबल लाइन होने के बाद अभी सिंगल लाइन के कारण ट्रेनों की संख्या बढ़ने में आ रही बाधा दूर होगी। ट्रेन संख्या बढ़ेगी तो यात्रियों का सफर और...