बलरामपुर, फरवरी 4 -- बलरामपुर संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र श्रीदत्तगंज के राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा में वर्ष 2025-26 को लेकर ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान मॉडल एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों से कुल 108 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय से तीन-तीन विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता खंड शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र मौर्य की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। क्विज प्रतियोगिता में यूपीएस देवरिया की कक्षा आठ की छात्रा मानसी देवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। टॉप 10 मेधावी छात्रों का चयन किया गया, जिनम...