बागपत, फरवरी 23 -- बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अस्मिता लाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति एवं शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि विभिन्न स्थानों पर मानसिक स्वास्थ्य कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए तथा लगाए जाने वाले प्रत्येक स्वास्थ्य कैम्प का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा। बायोमेडिकल वेस्ट के समुचित निस्तारण, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर चिकित्सकों एवं स्टाफ का रोस्टर चस्पा करने, ट्रामा सेंटर को पूर्ण रूप से क्रियाशील रखने तथा सभी चिकित्सकों को एक समान ड्रेस कोड एवं नेम प्लेट के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि फैमिली आईडी प्रगति में जनपद का प्रदेश में तृतीय स्थान तथा आयुष्मान योजना में प्रथम स्थान है, जिसे बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए...