देहरादून, फरवरी 23 -- देहरादून। सांख्य योग फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एलबीएसएनएए, मसूरी में कक्षा आठ, नौ व ग्यारह के छात्रों के लिए दो दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों में बढ़ता तनाव और मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले ध्यान भंग से खुद को बचाना व सकारात्मक दिशा देने पर चर्चा की गई। काउंसलरों ने कक्षा नौ और ग्यारह के छात्रों के लिए करियर असेसमेंट टेस्ट, मानसिक स्वास्थ्य सत्र आयोजित किए। वहीं कक्षा आठ के छात्रों के लिए आयु-अनुकूल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में भावनात्मक संतुलन व डिजिटल अनुशासन की जानकारी दी गई। सत्र में सांख्य योग फाउंडेशन से डॉ. मुकुल शर्मा, गीता चौधरी, प्रधानाचार्य रजनी पंत, काउंसलिंग कोऑर्डिनेटर वीना कठूरिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी ह...