अयोध्या, दिसम्बर 13 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं यौन मुद्दों पर एक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा यौन मुद्दों से जुड़े सामाजिक, मनोवैज्ञानिक एवं व्यवहारिक पहलुओं पर सार्थक संवाद स्थापित करना था। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. आलोक मनदर्शन ने मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता, तनाव प्रबंधन, अवसाद, आत्मविश्वास, तथा यौन स्वास्थ्य से संबंधित भ्रांतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अपने व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक जीवन में मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपाय भी बताए। वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि मान...