नोएडा, जनवरी 27 -- नोएडा। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान में मंगलवार को डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और कर्मचारियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में निदेशक प्रो. एके सिंह, डीन डॉ. डीके सिंह, सीएमएस डॉ. मुकुल जैन मौजूद रहे। निदेशक डॉ. एके सिंह ने कहा कि बढ़ती मनोवैज्ञानिक ज़रूरतों को पूरा करने की दिशा में एक कार्यशाला एक सकारात्मक पहलू है। साइकोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि पांडे, वरिष्ठ साइकियाट्रिस्ट डॉ. किरण आदि मौजूद रहे। बारिश के बावजूद 2500 से अधिक मरीज आए नोएडा।जिला अस्पताल में मंगलवार को बारिश के बावजूद 3000 से अधिक मरीज इ लाज के लिए आए। दो दिनों की छुट्टी के बाद अस्पताल की ओपीडी खुली थी। लिहाजा मरीजों की भीड़ अधिक होने की उम्मीद थी, लेकिन बारिश के कारण मरीज कम रहे। सामान्य दिनों में अस्पताल में 3500 से अधिक म...