बहराइच, फरवरी 6 -- बहराइच, संवाददाता। आपाधापी के युग में आमजन विशेष कर शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों में बढ़े रहे मानसिक तनाव एवं मानसिक रोग के प्रति लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। लगभग 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शिविर का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने अपर जिलाधिकारी अमित कुमार के साथ शुभारम्भ करते हुए कहा कि आधुनिक जीवन शैली एवं कार्य के बोझ के कारण के आज बुज़ुर्गों के साथ-साथ युवा वर्ग भी मानसिक रूप से तनाव में रहते हैं। उन्होंने कहाकि शिविर के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक स्ट्रेस को...