लखनऊ, मई 27 -- डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में उन्नत भारत अभियान के बैनर तले मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर एक कार्यशाला हुई। यहां छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियों के प्रति शिक्षित, संवेदनशील और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। उन्नत भारत अभियान के संकाय समन्वयक डॉ. अमन दीप सिंह ने कार्यशाला का विषय प्रस्तुत किया। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. कमलेश तिवारी ने तनाव प्रबंधन, चिंता, अवसाद, कलंक में कमी और स्व-देखभाल प्रथाओं जैसे प्रमुख विषयों पर बात की। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य कोई विलासिता नहीं है, यह एक आवश्यकता है। कुलपति प्रो. अमर पाल सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला हमारे प्रयास का हिस्सा है, जिससे एक सकारात्मक और समावेशी माहौल बने। इससे मानसिक स्वास्थ्य को उचित महत्व मिलेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.