कानपुर, फरवरी 11 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के फाउंडेशन सप्ताह के तहत महिला अध्ययन केंद्र की ओर से वुमेन मेंटल हेल्थ एंड वेल बीइंग विषय पर बुधवार को सम्मेलन आयोजित किया गया। वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने आयुर्वेदिक जीवनशैली, पंचकर्म एवं हर्बल औषधियों के लाभ के बारे में जानकारी दी। डॉ. नूतन वोहरा ने छात्र-छात्राओं से कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक संस्कार लाभदायक है। डॉ. रेनू गहलोत ने संतुलित भोजन एवं व्यायाम पर जोर दिया। आईआईटी की काउंसलर आकांक्षा ने तनाव प्रबंधन पर संवादात्मक गतिविधि कराई। इस मौके पर प्रो. अंशू यादव, प्रो. वृष्टि मित्रा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.