रांची, फरवरी 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति, रांची और टेली मानस, झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को गोस्सनर कॉलेज में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. ईलानी पूर्ति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता आज के समय की मांग है। उन्होंने छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता मनोचिकित्सक डॉ. सहज ने मानसिक रोगों के लक्षण, उनके अंतर्निहित कारणों और समय पर उपचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, डॉ. प्रीथा राय ने तनाव के विभिन्न प्रकारों और उनके शारीरिक व मानसिक प्रभावों की जानकारी देते हुए बचाव के व्यावहारिक उपाय साझा किए। एनएचएम सेल की नोड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.