अयोध्या, जनवरी 8 -- अयोध्या संवाददाता। नगर कोतवाली के देवकाली वजीरगंज जपती क्षेत्र में एक अधेड युवती का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटका मिला है। मामले की खबर पर पुलिस से मौका मुआयना और एफएसएल से साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। नगर कोतवाली अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना पर यूपी 112 का दस्ता मौके पर पहुंचा तो अर्चना पाण्डेय (40 वर्ष) पुत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय निवासी वजीरगंज जपती देवकाली अपने मकान के ऊपरी तल के बने कमरे में छत में लगे पंखे से फंदे के सहारे लटकी मिली।परिवार का कहना है कि करीब आठ नौ वर्षों से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी और वह विक्षिप्त मकान के ऊपरी तल स्थित कमरे में रहती थी। अग्रिम विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...