सोनभद्र, जनवरी 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात एक मानसिक रुप से विक्षिप्त महिला के साथ गांव के ही लोगों ने घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट की। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था, लेकिन महिला चिकित्सक के नहीं होने के चलते उसकी जांच नहीं हो सकी। कोतवाली क्षेत्र की 50 वर्षीय एक विक्षिप्त महिला करीब 25 वर्षों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते अपने ननिहाल में रहती थी। महिला अपने मामा के घर से कुछ दूर अलग घर बनाकर रहती थी। इसी बीच बुधवार की रात गांव के ही दो लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। आसपास के लोगों ने देखकर मामले की जानकारी पुलिस को द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.