अमरोहा, जनवरी 4 -- मानसिक रोग से पीड़ित व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध अस्पताल में लगाई सील तोड़ दी। जिससे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान किया है। थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा भूड़ स्थित माधव नर्सिंग होम पर फर्जी रूप से चल रही ओटी में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद एसडीएम की मौजूदगी में अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया था। शुक्रवार की रात थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव देहरी निवासी अर्जुन अस्पताल पर पहुंचा व उसने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई सील हटा दी। जिसकी सूचना यह सब देख रहे लोगों ने शेरपुर चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई व आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी मानसिक रोग से पीड़ित है। उधर घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग...