पटना, फरवरी 10 -- राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज पटना में आयुर्वेद में वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक रोगों की चिकित्सा विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के पहले दिन चिकित्सकों ने मानसिक रोग के उपचार में स्वर्णप्राशन की भूमिका को अहम बताया। उद्घाटन राज्य आयुष समिति के निदेशक सह अपर सचिव वैभव चौधरी ने किया। महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका का भी विमोचन किया गया। निदेशक ने कॉलेज के विकास में हर संभव मदद देने का वादा किया। आयुष समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। राज्य आयुष कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. धनंजय शर्मा ने राज्य में आयुर्वेद से होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. शिवादित्य ठाकुर ने मानसिक रोगों के कारण पर चर्चा की। आयुष संकाय प्रमुख डॉ. अरविंद चौरसिया ने आयुर्वेद की महत्ता, ...